तेलंगाना कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के एक दर्जन उम्मीदवार: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव

FILE PHOTO- K Chandrasekhar Rao

(हुजूरनगर) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पार्टी का मखौल उड़ाया कि राज्य में उसके पास मुख्यमंत्री पद के कम से कम एक दर्जन उम्मीदवार हैं। चंद्रशेखर ने इसके साथ ही लोगों से उस पार्टी को वोट देने की अपील की, जो वादों को पूरा करती है।

यहां एक चुनावी रैली में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए राव ने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा अपने पदों और ठेकों में रुचि रखते हैं और उन्हें इस क्षेत्र के लोगों के हितों की कभी भी चिंता नहीं रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें