प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘अमृत कलश यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए, माटी का तिलक लगाया
(नई दिल्ली) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कर्तव्य पथ पर ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत देश भर में आयोजित ‘अमृत कलश यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई मिट्टी को एक विशालकाय अमृत कलश में अर्पित किया और उसका तिलक भी लगाया।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों की ओर से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रतिबिंबित करते हुए विभिन्न हिस्सों की मिट्टी दिल्ली लाई गई है।
