समाज का प्रत्ये क वर्ग करें मतदान इस दिशा में मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार जारीसमाज का प्रत्ये क वर्ग करें मतदान इस दिशा में मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी
(सिवनी)जिले में विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदान दिवस 17 नवम्बर 2023 को शत्-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार 02 नवम्बर को शासकीय आयुर्वेद औषधालय सिहोरा में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आने वाले वाले ग्रामीण जनों को चिकित्सकों द्वारा आगामी 17 नवंबर को मतदान करने हेतु प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई है। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधालयों के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वीप गतिविधि गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय जनों को मतदान दिवस 17 नवंबर को मतदान करने हेतु प्रेरित करते हुए मतदान करने की शपथ दिलवायी जा रही है। इसी तरह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यालय में वोटर सेल्फी पाईंट स्थापित किया गया है। जिसमें कार्यालय में पहुंचने वाले मतदाता सेल्फी लेकर इसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में साझा कर रहे हैं, तथा अन्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों एवं अन्य कमर्शियल वाहनों में तथा जिले के विभिन्न बैंकों में मतदाता जागरूकता अभियान के पोस्टर चस्पा कर मतदाताओं से मतदान दिवस आगामी 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की जा रही है।
