धार्मिक आयोजनो के व्यवस्थित रूप से संचालन के सम्बंध में प्रभारी मंत्री ने की चर्चा
अनूपपुर 28 सितम्बर 2019
खनिज साधन मंत्री एवं अनूपपुर ज़िले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल ने अमरकंटक में स्थित मार्कण्डेय आश्रम में महामंडलेश्वर स्वरूपानंद नंद से मुलाक़ात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आपने अमरकंटक क्षेत्र मे विभिन्न धार्मिक आयोजनो के व्यवस्थित रूप से संचालन के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान विधायक पुष्पराजगढ़ फ़ुँदेलाल सिंह मार्को, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत सरोधन सिंह समेत स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
