दिनांक 28.09.२०१९ – पूर्व में गांजे के सजायाब तस्कर चढे़ पुलिस के हत्थे
आज दिनांक 27.09.2019 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पूर्व का सजायाब गांजा तस्कर दिगम्बर राठौर पिता प्रीतम लाल राठौर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खांडा रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल अपने 05 अन्य साथियों के साथ मिलगर गांजा का एक बड़ा खेप लेकर आने वाला है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्रीमती किरणलता केरकेट्टा के निर्देषन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन द्वारा अपने कुषल मार्गदर्षन में उपनिरीक्षक नारेन्द्र सिंह परिहार की अगुवाई में एक टीम एवं थाना रामनगर की टीम गठित कर रवाना की गई थी। टीम के द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक की गई। तस्दीक के दौरान पता चला की उक्त टीम का मुख्य सरगना पूर्व सजायाब गांजा तस्कर दिगम्बर राठौर है। जो अपने 05 अन्य साथियों के साथ मिलकर एक इनोवा कार एवं एक बुलेरो वाहन में उक्त कार्य को अंजाम देने वाला है। मुखबिर की सूचना के आधार पर झिरियाटोला चैराहा आरटीओ चेक पोस्ट के बैरियर के पास नाकाबंदी की जाकर सघन चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान इनोवा कार एवं बुलेरो वाहन आगे पीछे आते दिखे, दोनो वाहन पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये, जिन्हे पीछा करके पकड़ा गया। इनोवा वाहन में पूर्व का सजायाब गांजा तस्कर दिगम्बर राठौर पिता प्रीतम लाल राठौर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खांडा रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल, सोनू वर्मा पिता मुकेष वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी विवेक नगर काॅलोनी थाना चचाई जिला अनूपपुर, शुभम यादव पिता श्री लखन लाल उम्र 23 वर्ष निवासी विवेकनगर काॅलोनी थाना चचाई जिला अनूपपुर बैठे हुये थे जिसका चालक राकेष गुप्ता पिता हजारी लाल गुप्ता उम्र 29 वर्ष निवासी झगराखांड जिला कोरिया छ0ग0 था एवं बुलेरा वाहन में चालक सूरज राठौर पिता सत्यनारायण राठौर उम्र 23वर्ष निवासी सामतपुर जिला अनूपपुर एवं राजकुमार शर्मा पिता शेषमणी शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी रामपुर जिला शहडोल म0प्र0 संदिग्ध अवस्था में मिले, जिनसे सख्ती से पूंछतांछ करने पर संदेहियों द्वारा बताया गया कि वे सभी गांजा लेने हेतु उड़ीसा जा रहे थे, जो आपसी विवाद होने के कारण रास्ते से वापस आ गये। उक्त वाहनों के कागजाद के बारे में पूंछतांछ करने पर कागजात का नही होना बताये। चोरी की संदेह के आधार पर 06 आरोपियों से इनोवा कार कीमत 20 लाख रूपये, बुलेरो वाहन कीमत 09 लाख रूपये दोनो वाहन ,नगदी 2,21,550 रूपये, 08 नग मोबाईल कीमती 50 हजार रूपये-कुल 31,71,550 रूपये जप्त किया गया।
उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर इस्तगांसा क्रमांक 05/19 धारा 41(1-4) जाफौ0,379 ताहि0 कायम किया जाकर न्यायायल पेष किया गया। इससे पूर्व भी थाना जैतहरी द्वारा 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 58 हजार रूपये नगदी, 04 नग मोबाईल एवं 02 वाहन (इनोवा एवं आर्टिका) जप्त किया जा चुका है। इस प्रकार की कार्यवाही से जिला अनूपपुर के गांजा तस्करों में भय का माहौल है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणतला केरकेट्टा के निर्देषन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के कुषल मार्गदर्षन में उपनिरीक्षक नारेन्द्र सिंह परिहार, प्र0आर0 अषोक गुप्ता, आर0 विनोद पटेल, आर0 विकास सिंह तोमर, आर0 शैलेन्द्र भट्ट सायबर सेल प्रभारी आर0 राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार, प्र0आर0 प्रभात मिश्रा, आर0 पंकज मिश्रा एवं चालक आर0 दिनेष पाटिल के साथ थाना प्रभारी रामनगर एवं रामनगर टीम का रहा सराहनीय योगदान।
