मतदाता जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित विशाल कार रैली को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Advertisement

         आयोजन में मतदान की शपथ दिलाई गई

(भोपाल) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मप्र) श्री अनुपम राजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल श्री आशीष सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय एवं लायंस इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित विशाल कार रैली को लाल परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जिला स्वीप नोडल श्री ऋतुराज सिंह, एडीएम श्री हरेन्द्र नारायण सहित लायंस इंटरनेशनल के अधिकारी एवं मेंबर्स भारी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन एवं कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने रैली में विंटेज कार में सवार होकर रैली में भाग लिया और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बिट्ठल ग्राउंड पर समाप्त हुई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई। रैली में भोपाल शहर के कई सेलिब्रिटी भी रहे उपस्थित। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें