शासकीय माध्यमिक शाला पडरिया में स्वीप गतिवधियों का आयोजन छात्र -छात्राओं ने निकाली रैली

Advertisement

(कटनी) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद एवं जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत शासकीय माध्यमिक शाला पडरिया के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।आयोजित रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को कटनी करेगा वोट का संदेश दिया गया। इसके साथ ही रैली के दौरान विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से नागरिकों को आगामी मतदान दिवस 17 नवंबर के दौरान अपने मताधिकार का उपयोग कर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना का संदेश प्रसारित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें