अस्पतालों मे डॉक्टर नहीं और स्कूलों मे शिक्षक नहीं – कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामकिशोर दोगने
(हरदा) हरदा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामकिशोर दोगने ने ग्राम अबगाँव, कोलीपुरा, कुंजरगांव, जुगरिया, आदमपुर, अजनई, बमनई, नाँदरा, गोयत मे जनसम्पर्क किया गया जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता गगन अग्रवाल ने बताया कि जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामकिशोर दोगने ने कहा कि हरदा क्षेत्र मे स्वास्थ व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था सभी क्षेत्र कि व्यवस्था चरमरा गई हैं अस्पतालों मे डॉक्टर नहीं हैं और स्कूलों मे शिक्षक नहीं हैं क्योंकि भाजपा के नेता केवल अपनी जेबे भरने मे लगे रहे ओर क्षेत्र के विकास को गर्त मे धकेल दिया आज न युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो पा रहा हैं और न ही किसी प्रकार का विकास कार्य भाजपा के राज मे देखने को मिला हैं जनसम्पर्क के दौरान मिल रहे जनसमर्थन से यह सुनिश्चित हो चुका हैं कि इस बार हरदा विधानसभा भारी मतों से जीतेंगे। जनसम्पर्क के दौरान महेश पटेल, भागीरथ पटेल, राजेश पटेल, दीपचन्द गीला, मयाराम घटियाला, कैलाश पटेल, संजय पटेल, दीपक सारण, धन्नालाल बोराना, मोहम्मद सुलेमान, पेकू सारण, जितेंद्र सारण सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें।

