हरदा शहर में जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं में पूर्व नपाध्यक्ष जैन की नसीहत
(हरदा) हरदा में जिला कांग्रेस के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई जिसमे स्थानीय लोगों के बीच अपनी बात रखीं जिसमे कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस के 11 वचनों के बारें मे चर्चा की। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गगन अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन मे आज नारायण टाकीज, राठी पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, सोनकर मोहल्ला, फाइल वार्ड, बस स्टेंड, जोशी कालोनी मे स्थानीय लोगों से कांग्रेस के पक्ष मे मतदान करने के लिए निवेदन किया साथ ही कांग्रेस नेताओ ने 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे मे बताया।
राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि प्रदेश मे कमलनाथ की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर , 2 लाख 50 हजार रुपए प्रदान किए जावेंगे । 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों से गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जावेगा।
पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनने पर हरदा जिले को सभी प्रकार कि अवैध गतिविधियों से मुक्त किया जावेगा ।
इस दौरान अहद खान, गोविंद व्यास, हयात खान, प्रमिला सिंह ठाकुर, रमेश सोनकर, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, राकेश सुरमा, नेहा वर्गीस, सुषमा बिल्लौरे, संजीव गौर, महेश राठौर, शेख असफाक, मुजाहिद अली, इलियास खान, दीपक वशिष्ट, संजय अग्रवाल, सगीर पटेल, संजीव गौर, मन्नी पटेल, देविदिन चावडा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें।

