मध्यप्रदेश का पहला मीडिया सेंटर जहां वाई-फाई सुविधा उपलब्ध , कटनी जिले के कृषि उपज मंडी पहरूआ में बना मीडिया सेंटर

(कटनी) – प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालयों मे जहां रविवार को मतगणना हो रही है उनमे कटनी जिले के कृषि उपज मंडी पहरूआ में बना मीडिया सेंटर इंटरनेट कनेक्शन सुविधा के साथ वाई-फाई युक्त है।

            कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा विधान सभा निर्वाचन 2023 के तहत हो रही मतगणना के दौरान मीडिया कर्मियों को समाचारों के त्वरित संप्रेषण के नजरिये से प्रारंभ करायी गई इस सुविधा पर मीडिया कर्मियों ने खुशी का इजहार किया है। इसके अलावा मीडिया सेंटर मे बडा एल.ई.डी टी.व्ही स्क्रीन, पत्रकारों के बैठनें के लिए कुर्सियों एवं मोबाईल रखनें के लिए काउंटर की व्यवस्था की गई है।

            कटनी जिले का मीडिया सेंटर प्रदेश का पहला मीडिया सेंटर है जहां वाई- फाई की सुविधा मुहैया कराई गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें