अदाणी फाउंडेशन का मृदा परीक्षण लैब बनेगा स्व सहायता समूहों के लिए आमदनी का नया जरिया

Advertisement

(कैमोर) अदाणी सीमेंट के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (सेंट्रल) वैभव दिक्षित के मार्गदर्शन और अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर हेड ऐनेट एफ बिश्वास की अगुआई में अदाणी फाउंडेशन, कैमोर सीमेंट वर्क्स ने ए.के. सिंह, उप कृषि निदेशक कटनी, बीएमजी माइंस हेड मुकेश प्रसाद और आई सी त्रिपाठी, ब्लॉक एसआरएलएम प्रबंधक की उपस्थिति में स्मार्ट मृदा टेस्ट लैब “मृदा और जल, जीवन के आधार” इस वर्ष के मृदा स्वास्थ्य दिवस थीम के अंतर्गत शुभारंभ किया।

अदाणी फाउंडेशन कैमोर ने स्पेक्ट्रोस्कोपी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मोबाइल आधारित मृदा टेस्ट मशीन का प्रशिक्षण देकर देवरी मझगवां ग्राम संगठन श्री गणेश की महिलाओं को प्रदान किया गया। ये महिलाएँ मृदा का सैंपल पंचायतवार संग्रह करेंगी और स्थान पर ही मृदा परीक्षण करने के बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य रिपोर्ट प्रदान करेंगी। इस उपकरण के माध्यम से 06 प्रकार के प्रमुख मृदा पैरामीटर – एन, पी, के, क्ले प्रमाण, कार्बनिक कार्बन और कैटायन एक्सचेंज कैपैसिटी की जाँच की जाएगी। आदानी फाउंडेशन कैमोर सीमेंट वर्क्स की हेड एनेट फ्लोरी विश्वास की अगवाई में पंकज द्विवेदी और अमित सोनी ने झिरिया गाँव के किसान रघुनंदन प्रसाद के खेत की मृदा का टेस्ट करके उपकरण का लाइव प्रदर्शन किया गया।

कृषि निदेशक, एसआरएलएम ब्लॉक प्रबंधक, और बीएमजी माइंस हेड ने आदानी फाउंडेशन के इस पहल की सराहना की।
ग्राम संगठन के सदस्य गुड्डडी बाई, सविता पटेल, और पुष्पा अदाणी फाउंडेशन द्वारा समर्थित मृदा परीक्षण लैब के इस सूक्ष्म उद्यम के माध्यम से अपनी आय को बढ़ाएगी साथ ही 1000 किसानों को मिट्टी में उपस्थिति उर्वरकों की सही जानकारी स्वास्थ्य कार्ड के द्वारा देकर उन्हे भी कम लागत में खेती को लाभ का धंधा बनाने में अहम भूमिका निभायेगी। 1000 किसानों की मिट्टी के जांच के बाद मशीन को रिचार्ज करना होगा। अभी तक 50 किसानों का सैंपल लिया जा चुका हैं।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें