कलेक्टर ने पशु चिकित्सालय पॉलीक्लिनिक का किया निरीक्षण

 बीस साल में पॉलीक्लिनिक पहुॅचने वाले पहले कलेक्टर हैं अवि प्रसाद

(कटनी)    कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को पशु चिकित्सालय कटनी (पॉलीक्लीनिक) का भ्रमण कर यहाँ किए जाने वाले पशु उपचार कार्य, सर्जिकल कार्य, एक्स-रे, सोनोग्राफी आदि का अवलोकन किया। डॉ. आर.के. सोनी सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि पिछले 20 वर्षों में पॉलीक्लिनिक पहुॅचने वाले अवि प्रसाद पहले कलेक्टर हैं। डॉ. सोनी ने कलेक्टर को बताया कि प्रत्येक माह ओपीडी में लगभग 650 से 700 पशुओ (गाय, भैंस, कुत्ते, बिल्ली एवं वन्य जीव) का उपचार शासकीय पशु कल्याण पंजीयन शुल्क एवं अन्य शुल्क की दरों पर किया जाता है। ओपीडी में प्रत्येक माह औसतन 05-07 एक्स-रे, सोनोग्राफी कार्य, सर्जिकल कार्य किए जाते हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला में भ्रमण करते हुए हिमैटोलॉजी, एनालाइजर, यूरिन एनालाइजर, केमिकल एनालाइजर एवं अन्य उपकरणों की जानकारी देते हुए बताया गया कि ब्लड सैम्पल की जाँच की जाती है। कलेक्टर द्वारा घर पहुँच सेवा-चलित वहन (मोबाइल वेटनरी यूनिट) 1962 पशुधन संजीवनी का अवलोकन करते हुए सूक्ष्मता से संधारित उपकरणो यथा कृत्रिम गर्भाधान किट, सर्जरी किट, बधियाकरणी किट, सैम्पल पशु रोग सैम्पल कलेक्शन किट के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली गई। चिकित्सको द्वारा बताया गया कि 150 रूपये की पशु चिकित्सा सेवा घर में पहुॅंकर दी जाये।  भ्रमण के दौरान पशुपालन विभाग के उपसंचालक डा. आर के सिंह, सिविल सर्जन, डॉ आर. के. सोनी, डा. गायत्री राज, डा. जे. पी. लखेरा, डॉ. मीना कुशवाहा, डॉ प्रहलाद तोमर, डा. आशुतोष मिश्रा, राकेश कुशवाहा एवं अतुल भुजिया, अक्षिता तिवारी एवं पवन गुप्ता पैरावेट, श्री मुन्ना लाल, श्री शेख हजरत, पशुपालक राजा मिश्रा एवं राकेश यादव भरत लाल शर्मा व मैली कार्यकर्ता श्री संतलाल यादव, दीपेन्द्र रोहित विश्वकर्मा, प्रमोद, नितिन, संकेत, संतोष आदि उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें