डीएमएफ मद के स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें-कलेक्टर

डीएमएफ मद के स्वीकृत कार्यों की कलेक्टर ने विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

(अनुपपुर)  जिला खनिज प्रतिष्ठान मद अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को निर्माण एजेंसियां पूर्ण कर जनहित के विकास कार्यों को गति देने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करें। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित डीएमएफ मद के कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा के दौरान दिए।  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वषिष्ठ शर्मा, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पीआईयू लोक निर्माण, विद्युत तथा जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त, सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी, उप संचालक पशु चिकित्सा, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने वर्ष 2016-17 से लेकर अब तक के स्वीकृत कार्यों की कार्यवार समीक्षा की। बैठक में जनजातीय कार्य विभाग तथा सर्व शिक्षा अभियान व नगरपालिका अनूपपुर अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में आशाजनक प्रगति परिलक्षित नही होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई तथा संबंधितों को कार्यों के संबंध में साप्ताहिक प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कार्यों में अब तक कार्यों की पूर्णता न होने पर आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक कार्यों को पूर्ण कराएं, अन्यथा जिम्मेदारों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी  ।  बैठक में जनजातीय कार्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सर्व शिक्षा अभियान, जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग के स्वीकृत कार्यों की कार्यवार समीक्षा की गई।  बैठक में कलेक्टर ने छात्रावासों के मरम्मत व निर्माण कार्यों, मुर्गी लेयर शेड निर्माण, स्कूल व आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ मद के पूर्ण कार्याे के उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।


Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें