जनसुनवाई में 26 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

(सतना)   विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये लागू आचार संहिता समाप्त होने के बाद सतना और मैहर जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई मंगलवार को शुरु हुई। कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर गोविंद सोनी ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 26 आवेदकों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन का कब्जा दिलाने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, भरण-पोषण और संबल योजना के लाभ संबंधी आवेदन लेकर आवेदक जनसुनवाई में पहुंचे। मैहर मुख्यालय में भी सुनी गई जनसमस्यायें मैहर जिला बनने के बाद मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में पहली जनसुनवाई हुई। मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की। आवेदकों से शिकायतों के प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुये निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही आवेदनकर्ताओं को शिकायत का निराकरण हो जाने का आवश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम मैहर सुरेश जादव उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें