मास्क और सोशल डिस्टेन्स नहीं अपनाने पर कार्यवाही

कटनी  कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की गाईडलाईन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के अनुसार व्यक्तियों को मास्क लगाना और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। बरही नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को बरही नगर में कुल 50 दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 8200 रुपये की राशि बतौर जुर्माना वसूल की गई। एसडीएम विजयराघवगढ़ और प्रशासक नगर पंचायत प्रिया चन्द्रावत ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अनिवार्य रुप से करने की समझाईश दी जा रही है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार बरही एस0एन0 त्रिपाठीमुख्य नगर पालिका अधिकारी अभयराज सिंहथाना प्रभारी अंकित मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें