जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

(हरदा)    जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।जनसुनवाई में सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन देकर ग्राम बन्दीमुहाड़िया निवासी आयुष वर्मा ने बताया कि उसके पिता पंचायत सचिव थे। उनके अचानक निधन के पश्चात अनुकम्पा नियुक्ति अभी तक नहीं मिली है, जिस पर उन्होने आवेदक को पात्रता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य आवेदकों ने भी जनसुनवाई में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें