विजयराघवगढ़ की होनहार बेटी श्रद्धा पाटकर का एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ चयन
(विजयराघवगढ़) मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा 2019 के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले का गौरव बढ़ाते हुए विजयराघवगढ़ की होनहार बेटी श्रद्धा पाटकर पिता राजेन्द्र पाटकर का एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है ।
ज्ञात हो कि श्रद्धा पाटकर पंचायत समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ राजेन्द्र पाटकर की सुपुत्री है। इनके इस उपलब्धि के लिए सरस्वती स्कूल विजयराघवगढ़ के आचार्य श्री कमलेश अग्रहरी जी एवम इनके माता पिता का विशेष योगदान रहा है ।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

