एसीसी स्कूल के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाेगी अडानी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर प्रीति अडानी
(कैमोर ) एसीसी कैमोर के नाम से सुप्रसिद्ध सीमेंट कंपनी वर्तमान में अडानी सीमेंट के नाम से जानी जाती है। यदि इतिहास के पन्नों पर नजर डाली जाए तो एसीसी कंपनी की स्थापना 1923 में हुई थी और इसी वर्ष शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता क्रम में रखते हुए कंपनी द्वारा ए सी सी स्कूल की स्थापना भी की गई थी।

यह स्कूल अपना कीर्तिमान पूरे देश में स्थापित करते हुए आज अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस पुनीत एवम स्वर्णिम अवसर पर विद्यालय द्वारा शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

अडानी सीमेंट के क्लस्टर हेड एच पी सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉक्टर प्रीति अडानी के मुख्य आतिथ्य में शताब्दी समारोह कार्यक्रम का आयोजन सीएमओ (सेंट्रल) श्री वैभव दीक्षित के निर्देशन में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में विद्यालय से अध्यनरत विद्यार्थियों जो वर्तमान में पूरे देश में विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत है उनको भी आमंत्रित किया गया है।इसके साथ ही एक स्मारिका का विमोचन भी अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉक्टर प्रीति अडानी के द्वारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। इस शताब्दी समारोह के आयोजन में अडानी सीमेंट कैमोर के सीएमओ (सेंट्रल) श्री वैभव दीक्षित के मार्गदर्शन में क्लस्टर हेड एच पी सिंह, एच आर मैनेजर अमिताभ राजन एवं सीएसआर हेड एनेट एफ विश्वास की प्रमुख भूमिका है।

ज्ञात हो कि डॉ. प्रीति अदानी अध्यक्ष, अदानी फाउंडेशन एक शिक्षाविद् और बैचलर्स इन डेंटल सर्जरी (बीडीएस) के साथ एक योग्य डॉक्टर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के क्षेत्र में एक ऐसे रास्ते पर चल रही हैं, जिस पर अब तक कम लोग ही चलते थे। अच्छाई के साथ विकास के मंत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए डॉ. अदानी एक व्यवसायी महिला होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक भी हैं जो जटिल समस्याओं के स्थायी समाधान बनाने में मदद करती हैं। वह दो दशकों से अपने दिमाग की उपज अदाणी फाउंडेशन का उत्साहपूर्वक नेतृत्व कर रही हैं यह सुनिश्चित करते हुए कि अदाणी समूह यथासंभव अधिक से अधिक लोगों के जीवन को बदलने में मदद करे।

उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में, अदानी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों, शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढांचे के विकास में अपनी गतिविधियां चला रहा है। वर्तमान में, फाउंडेशन देश के 18 राज्यों में सालाना 3.4 मिलियन लोगों के उत्थान में मदद कर रहा है।
(संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

