निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने के संबंध में फेशिलिटेशन कार्यक्रम तथा समाधान बैठक संपन्न
(इन्दौर) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के परिपालन में विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने के विषय में अंतिम लेखा समाधान बैठक आज कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में संपन्न हुई। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थी/उनके निर्वाचन एजेंट , रिटर्निंग अधिकारी, व्यय लेखा प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अंतिम व्यय लेखा संबंधी आपत्तियों का निराकरण किया गया। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय लेखा प्रेक्षक श्री प्रवीण कतर्की, श्री मेरूगु सुरेश, श्री रणविजय कुमार और श्री अमित संजय गौरव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
