नन्हवाराकला में आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर में हुआ 211 पशुओं का उपचार

Advertisement

(कटनी)   ग्राम पंचायत नन्हवाराकला मेंआयोजित पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन निवारण शिविर में 211 पशुओं का उपचार किया गया है। जिसमें 82 गाय, 83 भैंस और 46 अन्य प्रणाली के पशु शामिल है। शिविर में उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।शिविर में सार्टेड सिमेन से पैदा गाय और भैंस के बछिया, पडि़या पशुपालक लेकर आये। जो पशुपालक नन्हवाराकला शिविर में पहुंचे उनमें रामानुजन पांडे, मिहीलाल वर्मा, ओमकार बर्मन, सुखेन्द्र सिंह बागरी, पप्पू चक्रवर्ती मौजूद रहे।  पशुचिकित्सालय विजयराघवगढ के एम पी सिंह बहेलिया एवं राकेश बहेलिया,  हेमराज जनपद सदस्य विजयराघवगढ़, उप सरपंच अरुन बागरी, अमित कुमार सोनी मैनेजर सीएसआर अडाणी फाउनडेसन, बाएफ टीम से प्रभात कुशवाहा परियोजना अधिकारी, प्रमोद कुमार, भूपति दीक्षित, रामशंकर रावत, रामेश्वर गुप्ता आदि ग्राम के पशुपालक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें