पुलिस थाना चुरहट द्वारा बाजार एवं स्कूलों में की गई बसों की चेकिंग

Advertisement

(चुरहट) चुरहट बाजार एवं स्कूली बसों में चुरहट पुलिस द्वारा किया जा रहा है चेकिंग। बता दें कि चुरहट एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी एवं थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने अपने पुलिस दलबल के साथ चुरहट बाजार में कई बसों की चेकिंग की। संवाददाता चुरहट मानिक लाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि चुरहट पुलिस द्वारा विंध्या अकेडमी स्कूल पहुंचकर स्कूली वाहनकी चेकिंग की गई है। प्राप्त जनकारी अनुसार स्कूली बस के अंदर कैमरा एवं टूल बॉक्स, ड्राइवर का लाइसेंस , ड्राइवर का ड्रेस, गाड़ी का बीमा इन सभी चीज की जानकारी ली गई। इसके पश्चात सभी गाड़ियों के कागजात जांच किए और समझाइए दिए की आपकी गाड़ी का बीमा इंश्योरेंस परमिट ड्राइविंग लाइसेंस पूरे कागज गाड़ी में रखना अनिवार्य है। अगर कहीं चेकिंग के दौरान आपके स्कूली बहन में कागजात नहीं मिला तो कार्यवाही की जाएगी। चुरहट बाजार में आकर सभी बसों को रोककर इंश्योरेंस , परमिट की जांच कर ड्राइवर कंडक्टर को ड्रेस में रहने की समझाएं चुरहट पुलिस द्वारा दी गई।

(मानिक लाल गुप्ता)
RPKP INDIA NEWS
         चुरहट

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें