ओव्हर लोडिंग, अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला अनवरत रहेगा जारी – थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह

Advertisement

6 चक्का वाहन से हो रहा था रेत का अवैध परिवहन, पुलिस को देखकर वाहन छोड़ भाग निकला चालक, जब्त हुआ ट्रक

(कटनी) रेत का अवैध परिवहन कर रहे 6 चक्का वाहन को पकड़ कर पुलिस ने थाने में खड़े कराया है और कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा इन दिनों लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक रेत का अवैध परिवहन करते हुए विजयराघवगढ़ की ओर आ रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उसके बाद कार्रवाई की। एसपी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया एवं एसडीओपी के पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर द्वारा सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जय सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक सोमनाथ शर्मा, आरक्षक अटल कुमार आदि की टीम के साथ बरहटी रोड पर दबिश दिया जहां 6 चक्का वाहन क्रमांक आर जे 10 जीए 3675 को पकड़ा गया जिसमें चोरी कर रेत लोड थी। हालाकि पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली जिसमें किसी प्रकार के वैध दस्तावेज भी नहीं थे। रेत लोड वाहन को लाकर पुलिस द्वारा थाने में खड़े कराया गया और 102 के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी का कहना था कि ओव्हरलोडिंग, अवैध परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

✍️ (अजय त्रिपाठी)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें