एक कदम स्वच्छता की ओर
एक कदम स्वच्छता की ओर
—“सफलता शक्ल देख कर
कदम नहीं चूमती”
“सफलता मेहनत की दीवानी होती है” ….पंक्तियो को साकार करते हुए कैमोर नगर के मध्य मे स्थित ख्याति प्राप्त कैमोर हायर सेकेंडरी स्कूल कैमोर में स्वच्छता अभियान अंतर्गत भारत स्काउट गाइड के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
विद्यालय के प्राचार्य पी. पी.नेमा के कुशल संचालन मे छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । विद्यालय के शिक्षकों ने अपने उदबोधन मे स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देते हुए
“स्वस्थ कैमोर — स्वच्छ कैमोर” के लिए निरंतर प्रयासरत होने की बात कही गई।
