अंजलि स्व सहायता समूह को नोटिस जारी

आंगनबाड़ी केंद्रों मैं सामग्री वितरण की अनियमितता को देखते हुए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने अंजलि महिला स्व सहायता समूह को नोटिस जारी किया है । जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल द्वारा कोरिया जिला के अंतर्गत आने वाले झगड़ाखंड और लेदरी की आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए सप्लाई होने वाली खाद्य सामग्री की उपलब्धता में अनियमियता की शिकायत कलेक्टर कोरिया डोमन सिंह एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से की गई थी । परियोजना अधिकारी कुरेशी मैडम मनेंद्रगढ़ से भी खाद्यान्न सामग्री में अनियमितता होने की बात श्री अग्रवाल द्वारा रखी गई थी जिस को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर कोरिया के गंभीरता से विभाग ने अंजलि महिला स्व सहायता समूह को नोटिस जारी कर 3 दिन का समय दिया है और इस समूह को प्रथक करते हुए किसी अन्य निष्ठावान समूह को खाद्य सामग्री वितरण का कार्य सौंपने का आश्वासन दिया है । जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया की भारत को कुपोषण मुक्त करने के लिए यह जरूरी है कि सही हाथों में एवं सही समूह को खाद्यान्न सामग्री वितरण की जिम्मेदारियां दी जाए ताकि बच्चों के लिए वितरण होने वाली खाद्य सामग्री की व्यवस्था सुचारू ढंग से चल सके। कलेक्टर कोरिया एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही पर श्रीमान कलेक्टर कोरिया एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद जिलाध्यक्ष श्री रामचंद्र अग्रवाल ने हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया हैअंजलि  स्व सहायता समूह को नोटिस जारी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *