180 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डाक्टरों की टीम ने किया दवाओं का निशुल्क वितरण
(विजयराघवगढ़) राजा सरयू प्रसाद मैमोरियल शासकीय सामुदायिक चिकित्सालय मे निशुल्क शिशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर मे सर्व प्रथम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ0 अशोक चोदहा द्वारा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
विजयराघवगढ़ के सैकडों ग्रामो से पहुचे पालकों द्वारा शिशुओं को शिविर मे सम्मलित किया गया ।प्रमुख रूप से गुडेहा, देवरा कला, भैसवाही, परसवारा, रजरवारा, कांटी, कारीतलाई, हंतला, सिंनगौडी, गैरतलाई, कैमोर, खलवारा, विजयराघवगढ़, खजुरा आदि के लोग पहुचे जिनका परीक्षण शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर अशोक चौदहा, डाक्टर अनमोल चौदहा, विजयराघवगढ़ ब्लाक मेडिकल आफिस डाक्टर विनोद ने 86 अति कुपोषित बच्चों तथा 180 बच्चे जो 0 से 5 वर्ष तक के थे, जो की जन्म से ही विक्रत थे, उन सभी बच्चों का परीक्षण कर निः शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई। चिन्हित 26 बच्चों को अगले 7 जनवरी को होने जा रहे कटनी डन कालोनी जिडी मैमोरियल शिविर मे प्रशासनिक व्यवस्था के साथ इलाज कराया जाएगा।

डाक्टर विनोद ने जानकारी देते हुए बताया की शासन की मंशा अनुसार विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे निशुल्क स्वास्थ्य शिशु परीक्षण शिविर का आयोजन कर कटनी से आए शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर अशोक चौदहा डाक्टर,अनमोल चौदहा, डाक्टर वर्षा बत्रा आदि ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों का परिक्षण कर उन्हें उचित मार्गदर्शन देते हुए अगामी समय मे होने जा रहे कटनी शिविर मे सम्लित कराने की सलाह दी। वही कुछ गम्भीर बीमारी मे बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र के एनेएसआई वार्ड मे तुरंत भर्ती कर उपचार प्रारम्भ किया गया। विजयराघवगढ़ पहुचे सभी इलाजरत बच्चों व पालको के स्वल्पाहार की व्यवस्था के साथ निशुल्क दवाओ का वितरण डाक्टर विनोद के निर्देशन में किया गया। अति कुपोषित बच्चों के लिए समय समय पर शिविर का आयोजन तथा समय समय स्वास्थ्य विभाग अपने सहायक कर्मचारी आशा कार्यकर्ताओं तथा आगनवाड़ी की मदद से गाव गाव घर घर जाकर बच्चों की जाच आदि के साथ दवाऐ पहुचाने का कार्य किया जाता है।

स्वास्थ्य केंद्र मे आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे अपनी सेवाएं देने वालो मे प्रमुख रुप से अम्बुज त्रिपाठी, अजय वर्मा, आकाश चौरसिया, विपिन सोनी, महिला बाल विकास अधिकारी संतोष अग्रवाल, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आशा कार्य कर्ता के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के सभी डाक्टर व कर्मचारियों की मेहनत से शिविर का आयोजन सफल रहा।
✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़

