Hit And Run Law : ट्रांसपोर्ट की हड़ताल पर मध्यप्रदेश में सियासत हुई तेज, कांग्रेस के जीतू पटवारी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग
(नई दिल्ली) मध्य प्रदेश में ड्राइवर हिट एंड रन मामले में बस और ट्रकों के ड्राइवर हड़ताल पर हैं, जिससे प्रदेश में परिवहन थमा हुआ नजर आ रहा है। बसों के पहिए थमने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं अब इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मामले में केंद्र सरकार से उचित समाधान की मांग की है।


