विभागीय योजनाओं के संचालन में राज्य स्तर पर, जिला पंचायत कटनी अग्रणी जिलों में ए प्लस ग्रेड के साथ टॉप एक रैंक पर

जिला सीईओ श्री गेमावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी कर्मचारियों को शाबाशी देकर पीठ थपथपाई

(कटनी)- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी विभागीय संचालित योजनाओं की जिलेवार राज्य स्तरीय ग्रेडिंग में जिला पंचायत कटनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अग्रणी जिलों में शामिल होते हुए ए प्लस ग्रेड के साथ रैंक एक हासिल की है। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत द्वारा योजना वार प्रति दिवस की जा रही सतत मॉनिटरिंग एवं दिए गए निर्देशों के फलस्वरूप राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन,पंचायत सेक्टर ,सीएम हेल्पलाइन एवं जिला तथा जनपद पंचायत स्तर की ग्रेडिंग के आधार पर माह अक्टूबर की प्रगति के आधार पर जिला पंचायत कटनी ने शीर्ष पर रहकर नंबर एक की रैंकिंग की उपलब्धि अर्जित की। सीईओ श्री गेमावत ने विभागीय योजनाओं के संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारी कर्मचारियों को शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई और इसी प्रकार भविष्य में भी कार्य करने को कहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें