भुवनेश्वर धाम बड़ारी में नव सम्वत 2081 का वैदिक पंचांग का हुआ लोकार्पण, विप्र आचार्यों को वितरित किए गए पञ्चांग

Advertisement

(विजयराघवगढ़) भुवनेश्वर धाम बड़ारी में गत दिवस विप्र शास्त्री आचार्यों के समागम में भुवनेश्वर धाम के संचालक ज्ञान दत्त दीक्षित वा अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा वैदिक पंचांग का लोकार्पण , बेद मन्त्रो के साथ गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में लोकार्पित हुआ।

आचार्य जगदम्बा शुक्ला, ब्राह्मण एकता परिषद के तहसील अध्यक्ष कैलाश पांडे , मनोज चतुर्वेदी , राकेश गर्ग, अश्विनी तिवारी , चंद्रकांत परोहा , अजय तिवारी, पंडित सुरेन्द्र दुबे एवम हजारों की संख्या में उपस्थित आचार्यों के समक्ष ज्ञान दत्त दीक्षित द्वारा पंचाग का लोकार्पण किया गया। नवसंवत सर 2081 का पञ्चांग आचार्यों के पूजन उपरांत भगवान परशुराम की षोडशोपचार पूजन अर्चना वा भंडारे के पश्चात वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर ज्ञान दत्त दीक्षित परिवार द्वारा श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ पश्चात विप्रो आचार्यों का पूजन भोग प्रसाद वा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ क्षेत्र के आचार्य, पंडितो की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन पत्रकार पंडित सुरेन्द्र दुबे ने किया।

✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
      विजयराघवगढ

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें