नव वर्ष में हजारो लोगो ने किया मां शारदा व किले में बिराजे ब्रम्ह देव के दर्शन

Advertisement

(विजयराघवगढ़) प्राचीन ऐतिहासिक नगरी में चारो ओर धार्मिक स्थलों के दर्शन करने क्षेत्र से आये हजारो लोगो ने मा शारदा व प्राचीन किले में बिराजे ब्रम्ह देव के दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञात हो कि राजवंश की धरोहर स्व0 राजा प्रयाग दास के प्राचीन किले में बिगत वर्षो की भांति 2023 के 12 बजे रात्रि से ही युवाओ की टोली द्वारा जश्न मनाना आरम्भ किया जा रहा था।

 

वही प्रातः होते ही नवीन वर्ष 2024 के जश्न में सारे नगर के धार्मिक स्थलों में घँटा घड़ियालों की ध्वनि में पूजन अर्चन आरती के उपरांत क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक स्थलों के दर्शन का लुफ्त उठाते हुए किले पहुचकर ब्रम्हदेव के दर्शन कर हजारो लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही गले मिलकर नए वर्ष की बधाई देते रहे।

✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
  RPKP INDIA NEWS
       विजयराघवगढ

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें