जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

Advertisement

(कैमोर) पुलिस थाना कैमोर जिला कटनी के द्वारा जिला दंडाधिकारी कटनी के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज केडिया एवम अनुविभागीय अधिकारी वि.गढ़ श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना कैमोर पुलिस द्वारा ग्राम मेहगांव मे मुखबिर की सूचना पर जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 188 ताहि के तहत कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02/01/2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कैमोर पुलिस द्वारा जिला दंडाधिकारी कटनी के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर थाना कैमोर क्षेत्र मैं घूम रहे आरोपी मुस्तफा अली पिता मुश्ताक अली उम्र 22 साल नि. लालनगर थाना कैमोर को धारा 188 ताहि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय वि.गढ़ के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक श्याम बिहारी तिवारी, प्रभारी आरक्षक 236 कन्हैया सिंह, प्रभारी आरक्षक 334 अतुल तिवारी, 206 चंद्रभान विश्वकर्मा, प्रभारी आरक्षक 739 विनोद, आरक्षक 697 अर्जुन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें