सभी राजनीतिक दल करें ईवीएम मशीन से चुनाव का बहिष्कार
(जबलपुर) शिवसेना मध्यप्रदेश प्रवक्ता पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने कहा है कि बार बार चुनाव के बाद ईवीएम मशीन पर सवाल उठाने से अच्छा है कि सभी राजनीतिक दल सर्वसम्मति से एक मत होकर मुहर लगायें कि वह आगामी लोकसभा चुनाव एवं अन्य किसी भी चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेंगे जब तक कि मतपत्र से चुनाव लड़ाने की घोषणा भारतीय चुनाव आयोग नहीं करता है और सभी राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय राजनैतिक एवं सामाजिक दल एकमत होकर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, मान. राष्ट्रपति महोदय एवं सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र सौंप कर मतपत्र से चुनाव कराने और ईवीएम मशीन के बहिष्कार का मुद्दा उठायेंगे।
ये बात उजागर हो जाएगी कि जो भी राजनीतिक दल ईवीएम मशीन से चुनाव का समर्थन करेगा उसी कहीं ना कहीं इससे लाभ होता होगा। ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ और हैक करना स्वाभाविक है। जब विदेश में बैठा व्यक्ति विश्व में कहीं भी हैक कर सकता है तो ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ असंभव कैसे ? क्यों कि बहुत बार चुनाव में यह बात सामने आती हैं कि प्रत्याशी को स्वयं का भी वोट नहीं मिलता आम जनता तो दूर की बात है।
पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना मध्यप्रदेश ने कहा कि इस कठोर निर्णय पर शीघ्र सभी राजनीतिक दल चाहे वह राष्ट्रीय , प्रादेशिक एवं स्थानीय चुनावों में प्रभाव रखते हैं, सर्वसम्मति से कदम उठाएं।
✍️ (मुरारीलाल तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
जबलपुर
