18 वा स्व.आर.के. शर्मा स्मृति खेल मेला का आयोजन 13 जनवरी से 23 जनवरी 2024 तक
(कैमोर) एसीसी इंटक यूनियन कैमोर के तत्वाधान मे स्व. आर. के. शर्मा स्मृति ग्रामीण खेल मेला दिनांक 13/01/2024 से 23/01/204 तक आयोजित किया जा रहा है। स्वर्गीय आर के शर्मा खेल मेला का प्रारंभ सन 1999 मे हुआ था जिसके अंतर्गत क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी, बालीबाल, बास्केट बाल के साथ साथ फील्ड एवं ट्रैक इवेंट के टूनामेंट पूर्व के वर्षो मे छात्र एवं छात्राओं के ग्रुप मे आयोजित किये जाते रहे है। खेल मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभावों मे अनुशासन एवं संस्कार के साथ विभिन्न खेलो के प्रति जागरूकता लाना है। खेल मेला मे पूर्व वर्षो मे हजारों की संख्या मे खिलाड़ी लाभान्वित हुए हैं। कोरोना काल मे खेल मेला का आयोजन कुछ वर्षो तक सम्पन्न नही हो सका लेकिन गत वर्ष 2023 मे खेल मेला का भव्य आयोजन किया गया।

2024 के प्रारंभ मे ही कैमोर सीमेंट मजदूर कांग्रेस एसीसी इंटक परिवार के तत्वाधान मे दो चरणों मे खेल मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों हेतु ओपन क्रिकेट टूनामेंट, स्कूल छात्रों हेतु जूनियर ग्रुप 13 वर्ष से कम बच्चो हेतु क्रिकेट टूर्नामेंट, स्कूल /कालेज की छात्राओं हेतु क्रिकेट टुनामेंट, एवम एसीसी स्थाई कर्मचारी हेतु क्रिकेट टूर्नामेंट आदि खेलो के टूनामेंट निर्धारित तिथि मे आयोजित होंगे।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
