इंजीनियर नवाब खान के निज निवास कैमोर में 07 जनवरी को उर्स पाक का आयोजन
(कैमोर) कैमोर नगर मे ख्वाजा गरीब नवाज की इबादत मे फिर इस वर्ष भी ख्वाजा गरीब नवाज का दरवार सजेगा। जुबेदा परिवार की ओर से इंजीनियर नवाब खान द्वारा इस वर्ष भी 8वा उर्स पाक मनाया जा रहा है।
अजमेर शरीफ वाले बाबा ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में इस वर्ष 812 वा उर्स पाक मनाया जा रहा है जिसकी खुशी कैमोर नगर मे भी देखी जाएगी। गत दिवस ख्वाजा गरीब नवाज साहब का चादर जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से गुजर कर उर्स पाक कार्यक्रम स्थल अमरैयापार इंजीनियर नवाब खान के निज निवास पहुचा। दिनांक 07 जनवरी 2023 को रात्रि 8 बजे से उर्स पाक कव्वाली में विश्व प्रसिद्ध कलाकार सरफराज चिश्ती संबलपुर तथा सैयद मुकर्रम वारसी भोपाल अपनी जोरदार प्रस्तुति देगे।

उर्स पाक का आयोजन कैमोर अमरैयापार निज निवास ताज मैनसन जुबेदा परिवार अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान के द्वारा किया जा रहा है। उर्स पाक कार्यक्रम मे शामिल होने वाले सभी हिन्दू मुस्लिम भाईयो के लिए लंगर (भंडारे) की भी व्यवस्था की गई है । इस कार्यक्रम मे हिन्दू – मुस्लिम भाईयो की उपस्थिति में कौमी एकता की मिसाल हमेशा की तरह देखने को मिलेगी।
