376 के फरार आरोपी को बरही पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार
पांच माह से फरार चल रहा था आरोपी, पुलिस कर रही थी तलाश
(बरही) पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ के.पी. सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे द्वारा अपराध क्रमांक 491 / 23 धारा 376 के लगभग 05 माह से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी चंदन जायसवाल पिता शिवनंदन जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी करौंदी थाना बरही को पकड़ने में सफलता हासिल किया है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर इंदौर रवाना किया गया था। एस.आई.विनोद कान्त सिंह, प्रधान आरक्षक आकेश तिवारी एवं साइबर सेल से प्रधान आरक्षक प्रशांत की टीम ने मशक्कत के बाद शामिल आरोपी को इंदौर के भवरकुंआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर थाना बरही लाकर गत दिवस न्यायालय में पेश किया गया ।
