प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के कटनी आगमन पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ने गर्मजोशी से किया स्वागत

इंजीनियर नवाब खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित

(कटनी)  गत दिवस कटनी भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नवाब खान और उनकी टीम ने गर्म जोशी के साथ उनका इस्तकबाल किया। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक का भी आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के साथ साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल , पूर्व जिला अध्यक्ष चमन लाल आनंद, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीतांबर टॉपनानी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, पूर्व जिला महामंत्री कैलाश जैन सोगानी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवाब खान के साथ जिले की पूरी टीम जिनमें प्रमुख रूप से गुलाम ख्वाजा नियाजी जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट नूर मोहम्मद जफर खान अहमद बख्श एहसान नेहा जी जिला महामंत्री इमरान फरीदी गुरदीप कपूर, कार्यालय प्रभारी आरिफ खान, जिला मंत्री उस्मान खान एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें