उमेही स्टाप ङेम के नीचे पानी मे उतराती मिली नवयुवक की लाश, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच पर जुटी
म्रतक की शिनाख्त के लिये सोशल मिङिया से हुयी पहचान, पिता ने बताया गुजरात गया था बेटा
(शाहनगर) थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत बोरी रोङ स्थित सुङौर मार्ग एवं महंगवा सरकार गांव के बीच से निकले स्टाप ङेम के नीचे भरे पानी मे सोमवार को सुबह सुङौर के लोगों ने लाश उतराती हुयी देखी। मामले की जानकारी सुङौर सरपंच ने थाना शाहनगर को दी। जानकारी लगते ही शाहनगर थाना प्रभारी सुयश पाण्ङेय हमराह स्टाप के साथ घटना स्थल पर सुबह 9 बजे पहूंचे,जहां एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है,उसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया था और जगह जगह खून पङा हुआ था।

पुलिस ने कराई शिनाख्त सोशल मीडिया से मिली पहचान
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां थाना प्रभारी शाहनगर सुयश पाण्ङेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुये ततपरता के साथ इसकी जानकारी पन्ना वरिष्ट अधिकारियों को दी और सुङौर गांव के लोगों एवं पुलिस के सहयोग से लाश को पानी से बाहर निकालकर आस- पास के ग्रामीणों को सूचना देकर बुलाया एवं शव की शिनाख्त को लेकर सोशल मिडिया पर म्रतक के फोटो वायरल किये जिस पर कुछ ही घंटों के पश्चात मृतक की पहचान की गयी। म्रतक के पिता ने सोशल मिङिया पर जानकारी मिलते ही शाहनगर थाना प्रभारी का जो नम्बर सोसल मिङिया मे दिया गया था उस पर फोन आया की साहब मेरा बेटा है नाम हर्षित सिंह राजपूत पिता आनंद सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी मझगवां सरकार थाना अमानगंज का होना बताया गया ।

जुटाये साक्ष्य, जांच मे जुटी पुलिस
पन्ना पुलिस आधिक्षक के निर्देशन पर एडिशनल एस पी आरती सिंह पन्ना, ग्लैङविन एङवर्ङ कार एस ङी ओ गुनौर,
एफ एस एल की टीम ए एस आई एन्थौनी फसाना, ङाग मास्टर मंन्सुर खाॅन, ङाग नूरी ने घटना को अंजाम देने वालों के साक्ष्य जुटाये जिनमे घटना स्थल पर शराब की बाटल नमकीन के पाउच एवं म्रतक की टोपी और सिर कुचले गये पत्थरों को जप्त किया गया

पिता सहित पहुचे परिजन रो रो कर बुरा हाल
घटना स्थल पर पहुंचे म्रतक के पिता आनंद राजपुत ने जब अपने बेटे को इस हालात मे देखा रो रो रो कर बुरा हाल रहा, खुद को यह मंन्जुर ही नही हो रहा था की जिसे गुजरात के लिये अपनी आर्थिक स्थिति सही न होने पर बेटे को गुजरात ढेङ माह पहले भेजा था और आज लाश शाहनगर के उमेही स्टाप ङेम मे इस हालत पर पाई गयी जिसकी कभी कल्पना भी नही की थी।
लाश का हुआ पी एम परिजनों को सोंपी
पुलिस की टीम ने घटना स्थल से शव का मुआयना किया और पंचनामा बनाकर लाश को पी एम के लिये मर्चुरी केन्द्र शाहनग, लाया गया जहां शाहनगर बी एम ओ ङाक्टर सर्वेश लोधी ने पी एम किया बहरहाल हत्या किसने की हत्यारा कौन है और किस वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. इसकी जांच की जा रही दिनभर की कार्यवाही में शाहनगर स्टाप एस आई भैया मन सिंह एस आई संतोष मशराम एस आई चन्द्रशेखर पान्ङे सहित पुलिस स्टाप घटना स्थल पर मौजूद रहा
इनका कहना है ।
-सुयश पाण्डेय
थाना प्रभारी शाहनगर
लाश का पी एम कराया जा चुका है म्रतक से संबंधित मौत के साक्ष्य जुटाये गये है ।पुलिस जांच मे जुटी हुयी है जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
(जितेंद्र दुबे)
