विकसित भारत संकल्प यात्रा जन-जन की संकल्प यात्रा बन रही है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल और मंडला के हितग्राहियों से वर्चुअली किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिजिटल मोबाइल वैन के माध्यम से लाभार्थियों से जुड़ी सफलता की कहानियाँ, वीडियो संदेश और लघु फिल्में दिखाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जन-जन तक विकास की बयार ले जाने वाली यह यात्रा अब जन-जन की यात्रा बन चुकी है। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इस यात्रा का समापन होगा। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस कई मयानों में महत्वपूर्ण हैं, हम अपना 75वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सफल, सम्पन्न और सुखी भारत का जो सपना देखा है, मध्यप्रदेश की धरती उसे साकार करेगी। हमारा प्रयास है कि यात्रा के अंतर्गत जन-जन तक लाभ पहुंचाने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्वनिधि, किसान सम्मान निधि, उज्जवला सहित अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चा की तथा हितग्राहियों की कुशलक्षेम पूछी। मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल उपस्थित थे। बैतूल सांसद श्री डी.डी. उइके तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी वीसी में जुड़े।
