लुहर्रा गांव के पास हुआ हादसा, मोटरसाइकिल से अनबैलेंस होकर गिरी दो महिलाएं, दोनों की हुई मौत

(जरूवाखेडा)  सागर जिले के लुहर्रा गांव के पास गत दिवस एक हादसा सामने आया है जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो महिलाएं मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी महिला को 108 एंबुलेंस से सागर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जलंधर गांव की रहने वाली रामबाई और रामवती परिवार के ही सदस्य गोविंद अहिरवार के साथ मोटरसाइकिल से जरुवाखेड़ा बाजार करने आई थी जहां बाजार करने के बाद दोनों अपने गांव जलंधर जा रही थी जहां लुहर्रा गांव के पास अबरोधक पर मोटरसाइकिल अनबैलेंस हो गई जिससे दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरी जिससे दोनों महिलाओं को चोट आई जिसमें मौके पर ही रामबाई की मौत हो गई जबकि रामवती को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में रामवती की भी मौत गई।

 ✍️ (मनोज मेहरा)
            सागर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें