मध्यप्रदेश युवा वाहिनी कटनी द्वारा कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी सम्मेलन आयोजित

Advertisement

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया गया

(कैमोर) मध्यप्रदेश युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष कटनी शिवांशु बर्मन की अध्यक्षता में कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैमोर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को शैक्षणिक छात्रवृत्ति देने हेतु एक विद्यार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा एवम युवा संगठन की शक्तियों से भी अवगत कराया गया। इस संगठन का उद्देश्य देश में शिक्षा को बढ़ाना और देश के युवाओं को देश की राजनीति में उनका हक दिलाने का है। संगठित युवा , शिक्षित युवा , समृद्ध युवा के अपने इस संकल्प को लेकर ही यह संगठन आगे बढ़ रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य पी प्रकाश नेमा ने बताया कि कैमोर एजुकेशन सोसाइटी कैमोर द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुपालन में आज 11जनवरी को विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्याख्यान तथा सूर्य नमस्कार का पूर्वाभ्यास किया गया जिसमें अखिल भारतीय युवा वाहिनी कटनी जिला के प्रमुख पदाधिकारी शिवांशु बर्मन और सहयोगियों ने सिरकत की।

युवा वाहिनी को इस बात का विद्यालय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि उनके शीर्ष संगठन ने कटनी जिले में कैमोर उ मा विद्यालय कैैमोर को छात्र,छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ बोर्ड के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिये जाने के लिए प्रथम स्थान पर चयनित कर 10 छात्र, छात्राओं को स्कॉलरशिप की घोषणा की।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
  RPKP INDIA NEWS
                कैमोर

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें