शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय मैहर मे सम्पन्न हुआ जन भागीदारी अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह

(मैहर) शासकीय विवेकानंद महा विद्यालय मैहर में जन भागीदारी अध्यक्ष का पद भार ग्रहण समारोह कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के कर कमलो के द्वारा जन भागीदारी संतोष पांडेय, (राजा भैया) का शपथ समारोह कालेज प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासिन रहे नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति गीता संतोष सोनी,विश्वनाथ चौरसिया, विजय तिवारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी सतीश मिश्रा संतोष सोनी जी अरुण गौतम प्राचार्य, सनत गौतम, विकास तिवारी, जयंती महेश तिवारी, प्रिंस शर्मा, पारसनाथ तिवारी, राज ललन मिश्रा, अरुण सिन्हा, जितेंद्र पांडे, रवींद्र सिंह मंजू सर ,संजय पांडेय, संचालन कर्ता शशांक श्रीवास्तव आदित्य नारायण शुक्ला, सुमित जज्ञासी, शांतनु तिवारी,अनुराग वर्धन पांडे, आशीष मिश्रा, सुबोध मिश्रा, संगीता अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ राजेश सिंह, डॉक्टर उपेंद्र पांडे, डॉक्टर सतीश गर्ग डॉ आर पी मिश्रा डॉक्टर एस के पांडे डॉक्टर डी के सिंह डॉक्टर पी एल वर्मा पत्रकार साथी एवं महाविद्यालय की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्य क्रम का सफल संचालन शशांक श्रीवास्तव ने किया।

हमारे सवाददाता रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम के अनुसार उन्होंने देखा की बेहतरीन शक्ति साउंड सर्विस के साथ सम्पूर्ण प्रांगण राम धुन आर्केस्ट्रा से मंत्र मुग्ध रहा। मैहर विधायक ने मैहर कालेज को विभिन्न सोगाते दी,उन्होंने कालेज के आने जाने के लिए बस संचालित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा मैहर अब जिला बन गया है मैहर के विकास के लिए मै सदा तत्त्वर रहूँगा। इस कालेज की जो भी हितार्थ रूपी मांगे होंगी उन्हे अविलम्ब पूर्ण किया जायेगा। मेरी सोच है की मैहर कालेज का नाम अग्रणी कालेज में गिनती आये।इस अवसर पर कालेज की उत्क्रस छात्र छात्राओ को लगभग 100 लोगो को मंच से सम्मानित किया गया।

उद्बोधन भाषण जन भागीदारी अध्यक्ष संतोष पाण्डेय राजा भैया ने किया आभार प्रकट महा विधालय के प्राचार्य अरुण गौतम जी ने किया। इस कार्य क्रम में हजारो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे वासत्व में इसका श्रेय मैहर के लोकप्रिय विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी को जाता है जिनकी सत्य निष्ठा के बल पर मैहर माँ शारदे की नगरी विकास की नई इबादत लिखने के लिए आतुर है।सभी अतिथियों का स्वागत मैहर कालेज एवम राजा पांडे द्वारा किया गया।

✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें