कैलाश सत्यार्थी जी के जन्मोत्सव पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन
बाल श्रम उन्मूलन अभियान के संकल्प संदेश के साथ दिए गए दिशा निर्देश
(अमेहटा) कैलाश सत्यार्थी जी के जन्मोत्सव सुरक्षित बचपन दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के शुभ अवसर पर अमेहटा हाईस्कूल रंगमंच में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर बचपन बचाओ आंदोलन अभियान एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फॉउन्डेशन को अस्थिरता करने में बाल मित्र ग्राम समन्वयक /परामर्श सुश्री पूजा जयसवाल सहित सभी सहपाठियों के द्वारा बाल शोषण रोकने में जन जागरण अभियान चलाया गया।
श्री कैलाश सत्यार्थी जी का जन्म मध्यप्रदेश के विदिशा में 11 जनवरी 1954 को हुआ था। सत्यार्थी जी ने 26 साल की उम्र में अपना इलेक्ट्रनिक इंजीनियर का पेशा छोड़कर बच्चों के अधिकारों के लिए काम करना शुरू किया था। उन्होंने बाल श्रम एवं बाल शोषणों के खिलाफ 1983 में बचपन बचाओ आंदोलन की शुरुआत की। उनका बचपन बचाओ आंदोलन अब तक देश भर में हजारों बच्चों को बाल श्रम से मुक्ति एवं बाल शोषणों से मुक्ति दिलाई। वे उनके पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था के लिए हमेशा बाल श्रम के खिलाफ आंदोलन करते थे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय समाज सेवियों की गरिमा मई उपस्थित के साथ प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र सील्ड वितरण कर सम्मान बढ़ाया गया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के हित में कार्य कर रहे चुनिंदा लोगों को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही बाल श्रम उन्मूलन अभियान का संकल्प संदेश लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए।
✍️ (सुभाष दुबे)
RPKP INDIA NEWS
ननवारा कला
