भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड करवा जरूरत मंदो की सहायता कर संकल्प पूरा करे : विजय जेवल्या

(हरदा) भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या द्वारा जिला भाजपा कार्यालय कमल कुंज में भाजयुमो जिला और मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड अधिक से अधिक युवाओं को कराए इस हेतु कार्य बताया गया और विकसित भारत एंबेसडर बनाएं ।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं सहित देश के सभी वर्ग के उत्थान और विकसित भारत के लिए अपनी योजनाओं द्वारा उत्तम कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में युवाओं को आह्वान करते हुए कहा था कि युवा विकसित भारत एंबेसडर बन केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और विकसित भारत बनाने में कर्णधार सिद्ध होंगे।

अपने मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कर विकसित भारत एंबेसडर बन केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक युवा बेहतरीन कार्य कर सकता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र सरकार हर वर्ग के जरूरतमंदों को अपनी योजनाओं का लाभ देने के लिए तत्पर है। इन जरूरतमंदों तक यह संदेश पहुंचाने का कार्य विकसित भारत एम्बेसडर बन कर सकते हैं। इस दौरान भाजयुमो के कई कार्यकर्ताओं के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कर उन्हें विकसित भारत एंबेसडर बनाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश काका वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, योगेंद्र पटेल, संदीप विश्नोई, रोहित लाठी, शशांक बादर, मंडल , रवि मातवा, मुकेश गुर्जर, गजेंद्र मौर्य, सतीश इवने, शुभम राठौड़, राजू सिरोही, अनिल श्रीवास, सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
               हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें