Ram Mandir Invitation : कैमोर नगर में चलाया जा रहा है घर घर अक्षत आमंत्रण श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान

(कैमोर) कैमोर नगर में घर घर अक्षत आमंत्रण श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में सभी राम भक्त, विविध संगठनों के प्रतिनिधि, माताएं, बहनें, बच्चे एवं बुर्जुगों ने बड़ी खुशी के साथ हर घर, घर घर आमंत्रण में कैमोर नगर में घर घर अक्षत भेंटकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु आमंत्रण दिया गया।

अडानी सीमेंट कैमोर सीमेंट वर्क्स कैमोर के एच आर क्लास्टर हेड (सेंट्रल) श्री एच पी सिंह जी को भी अक्षत भेटकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हेतु सादर आमंत्रण दिया गया।

इसके साथ ही अपने अपने क्षेत्र के मंदिर मे पूजन, भजन कीर्तन, घर मे दीपावली जैसा कार्यक्रम, दीप जलाना , झालर लगाना आदि की जानकारी भी दी गई जिसमे नारी शक्ति का विशेष सहयोग रहा।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
           कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें