21वी सदी भारत की सदी,हमारी संस्कृति विश्व को दिशा दिखाने का कार्य करेगी – मंत्री श्री सारंग
दो दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव का हुआ शुभारंभ अतिथियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देकर प्रारंभ हुआ संक्रांति महोत्सव अतिथियों द्वारा काइट फेस्टिवल में उड़ाई गई पतंग गुजरात से आये दल द्वारा 5 से 30 फीट तक की विभिन्न आकृतियों की पतंग उड़ाई गई कार्यक्रम में पर्यटन पर आधारित कलेण्डर का भी विमोचन किया गया स्थल पर स्वरोजगार से जुड़ी महिला उद्धमी, महिला स्वसहायता समूह सहित अन्य उत्पादों के साथ स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाये गये
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ कर रखना है इसलिए हमे अपनी संस्कृति को सहेज कर रखना होगा। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मकर संक्रांति के महत्व को बताया और सभी को पर्व की बधाई दीं। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्वागत उद्बोधन में दो दिवसीय कार्यक्रम की रूप रेखा और अन्य बातों की जानकारी प्रदान की। मकर संक्रांति महोत्सव कार्यक्रम में काइट फेस्टिवल अंतर्गत गुजरात से आये कलाकारों के द्वारा बड़े आकर की विशेष ज्वाइंट पतंगों को हवा में उड़ाया गया जिनका आकर 5 से 25 फीट तक था,जिससे आकाश में मनमोहक दृश्य पैदा हुआ। इनमे विभिन्न कार्टून एवं आकृतियों की पतंग प्रोफेशनल द्वारा उड़ाई गईं। पतंग उड़ाने के शौक़ीन लोगो के लिए कार्यक्रम स्थल पर पतंग और डोर उपलब्ध की गई, कुशल प्रशिक्षक ने पतंग उड़ाने के गुर भी सिखाये।
कार्यक्रम में श्री हनुमंत ध्वज पताका ग्रुप के द्वारा महाराष्ट्रीयन ढोल की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। महोत्सव में मलखंब के खिलाड़ियों द्वारा मनमोहक मलखंब का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्वरोजगार से जुड़ी महिला उद्धमी, महिला स्वसहायता समूह के उत्पादों के साथ शहर के अन्य स्टार्टअप आदि के स्टॉल भी लगाये गये है। इसी के साथ स्थल पर तिल गुड़ स्पेशल फ़ूड फेस्ट तथा स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गये है।
