सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान हुआ

(विदिशा)सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्री विष्णु प्रसाद यादव ने भूतपूर्व सैनिकों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में  सभी भूतपूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके द्वारा देश रक्षा के लिए दी गई सेवाएं अभूतपूर्व और प्रशंसनीय हैं।

भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर प्राप्त दिशा निर्देशों के पालन में विदिशा स्थित कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिन भूतपूर्व सैनिकों को फूल माला पहनाकर और शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया है उनमें श्री देशराज सिंह तोमर, श्री सन्तोष श्रीवास्तव, श्री पहलवान सिंह जादौन, श्री महेरा मोदी, श्री विजय भटनागर, श्री नरेन्दर शर्मा, श्री एचडी वैरागी, श्री मोहर सिंह, श्री भगवती पचोरी प्रसाद, श्री सीताराम साहू, शिवराज सिंह श्री संजीव तोमर, श्री सतीष वर्मा, श्री पीतम सिंह, श्री सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी, श्री रविंद्र यादव, श्री रामबाबू शर्मा शामिल हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें