कुम्ही सतधारा में मंदिर और घाट की साफ-सफाई
(जबलपुर) अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले भर में विविध आयोजनों का क्रम जारी है । इसी सिलसिले में आज मंगलवार को कुम्ही सतधारा मेला परिसर में मंदिर एवं घाट की साफ सफाई की गई तथा दीप प्रज्वलित किये गये । क्षेत्रीय विधायक श्री संतोष वरकडे के नेतृत्व में सम्पन्न हुये इन आयोजनों में अध्यक्ष जनपद पंचायत सिहोरा, जनपद सदस्य, आसपास की पंचायतों के सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक सचिव भी मौजूद थे । बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी इन कार्यक्रमों में श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुये ।
