जनसुनवाई में प्राप्त हुए 90 आवेदन
(सिवनी) शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नवजीवन पंवार, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा सहित सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही। जनसुनवाई में कटंगी रोड सिवनी निवासी विजय कुमार वरमैया द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने विषयक, ग्राम चंदनवाड़ा निवासी खाद्यान्न पर्ची दिलाने विषय, संजय कालोनी कॉलोनी छपारा निवासी जगदीश प्रसाद द्वारा भू अभिलेख में नाम दर्ज कराए जाने बाबत, संजय कॉलोनी छपरा निवासी कृष्णकांत द्वारा प्रधानमंत्री जन मन मिशन योजना का लाभ दिलाया जाने विषय, काली चौक गांधी वार्ड सिवनी निवासी भूपेंद्र कुमार द्वारा महंगाई भत्ता की राशि की नगद भुगतान दिलाए जाने बाबत, ग्राम बोरी कला निवासी मोहम्मद हामिद खान द्वारा बैंक ऋण दिलाए जाने विषयक, ग्राम चूनाभट्टी निवासी अर्चना नामदेव एवं समस्त रेलवे विस्थापित परिवार द्वारा मोहल्ले में पेयजल व्यवस्था कराए जाने बाबत, चमारी खुर्द छपरा निवासी रमेश अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने विषयक, ग्राम साल्हे खुर्द निवासी जगन्नाथ परधी द्वारा अतिक्रमण हटवाने विषयक, ग्राम कुर्सीपार निवासी रेवती बरकडे द्वारा बीपीएल कार्ड बनाए जाने विषयक, ग्राम दवाझीर निवासी रामचरण यादव द्वारा काबिज जमीन का पट्टा दिलाए जाने विषयक,समस्त ग्रामीण टिकारी आवासीय भूखण्ड आवंटित कराने विषयक, श्री सतीश जायसवाल, ग्राम पंचायत कुरई अवैध कब्जा हटाए जाने विषयत, सुलेखा उइके ग्राम पंचायत पिपरिया आंगनवाडी प्रक्रिया मे अनियमितताए होने विषयक, श्री बसंत पिता मंगल ग्राम पुरवा अनुगह सहायता राशि प्राप्त न होने विषयक, श्री नंदकिशोर सनोडिया ग्राम गुंदरई धान का भुगतान विषयक, श्रीमती तीरन बाई ग्राम नजमखारी रबी की फसल गेहू की नुकसानी का मुआवजा दिलाने विषयक, श्री गोविंद प्रसाद तिवारी केवलारी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभा दिलाये जाने विषयक, श्री विजय अंबागढे ग्राम पंचायत जनमखारी अतिगरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाये जाने विषयक, इस प्रकार कुल 90 आवेदन जनसुवाई में प्राप्त हुए। जिनके नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर श्री सिंघल ने संबंधित विभागाधिकारियों को दिए।
