ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का किया गया निराकरण

(टीकमगढ़)  कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसके तहत अधिकारियों द्वारा आज अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आंगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय विद्यालय तथा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये।
जनसुनवाई के दौरान आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें