श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय के छात्रों एवम आचार्यों को किया गया कंबल वितरण

श्री नीलकंण्ठेश्वर भक्ति धाम ट्रस्ट पडखुरी द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है 11 क्विंटल गेहूंँ

(विजयराघवगढ)  अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की आनंदानुभूति करते हुए कटनी जिले के ख्यातिलब्ध उद्योगपति श्री नीलकंण्ठेश्वर भक्ति धाम ट्रस्ट पडखुरी के संस्थापक श्रीमती सुमित्रा मदनलाल ग्रोवर जी एवं उनके यशस्वी सुपुत्र श्री रंजन ग्रोवर सरपंच पडखुरी द्वारा कड़कड़ाती ठंड को ध्यान में रखते हुए श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम स्थित श्री गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत आवासीय छात्रों एवं आचार्यों को समिति के उपाध्यक्ष पं प्रमोद मिश्रा, सचिव विमलेन्दु पयासी, मनोज गुप्ता, अरुण मिश्रा, जागेश्वर मिश्रा के माध्यम से कंबलों का वितरण कराया गया।

दूरस्थ अंचलों से शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को भोजन व्यवस्था के लिए विगत 30 वर्षों से 11 क्विंटल गेहूंँ आपके द्वारा प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। सभी छात्रों ने स्वस्ति वाचन करते हुए आपकी सपरिवार मंगलकामना की।

आपकी स्तुत्य सेवा के लिए श्री गरुड़ध्वज संस्कृत प्रचार समिति के प्रबंधक पं जगदीश प्र त्रिपाठी, डॉ अनिल मिश्रा, अनिल शर्मा, केशवानंद तिवारी, अरविन्द बडगैयां, पं रामाधार गौतम, विपिन सोनी, अवथराज तिवारी, शिवकुमार पांडेय, ओ पी तिवारी, रामनारायण गर्ग, डॉ जी पी पाठक, डॉ कुसुम त्रिवेदी, राजेन्द्र गर्ग, सुरेन्द्र त्रिपाठी, लक्ष्मण पांडेय, संदीप मिश्रा, लक्ष्मण यादव, एम एल नामदेव, जमुना गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, माधुरी मिश्रा, अशोक गुप्ता, विपिन तिवारी, श्यामलाल नामदेव, अजीत पांडेय, संतोष मिश्रा, आचार्य पं कृष्णदास पांडेय, वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया, ऋषिकेश मिश्रा, पं रामावतार त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, राजेश गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने आभार व्यक्त किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें