राम हर्षण कुंज मंदिर विजयराघवगढ़ में राम कथा का कार्यक्रम संपन्न
(विजयराघवगढ़) ऐतिहासिक नगरी में प्रातः स्मरणीय प्रेमावतार पंचराचार्य पूज्यपद श्रीसदगुरुदेव भगवान की माहिती कृपा से राम हर्षण कुंज मंदिर मेन रोड विजयराघवगढ़ में विगत 8 जनवरी से लगातार कथा व्यास श्री श्री पूज्यपद संत प्रभुदास जी महाराज अयोध्या धाम के निर्देशन में श्री अंजनी शास्त्री जी अयोध्या धाम से पधारे विद्वान द्वारा 17 जनवरी तक क्षेत्रीय जनो द्वारा कथा का बड़े श्रद्धा से कथा का रसपान कर पूण्य के भागी बने। कथा के समापन उपरांत सानंद भंडारे का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला मिश्रा, श्रीमती उषा त्रिपाठी, श्रीमती वंदना त्रिपाठी, शिवकुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र त्रिपाठी, अम्बुज त्रिपाठी, प्रमोद कुमार मिश्रा, राकेश उरमालिया, शिवकुमार दुबे, विमलेंद्र प्यासी, बलराम त्रिपाठी, श्रीमती अनीता त्रिपाठी, श्रीमती सीमा त्रिपाठी, पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, अरुण मिश्रा, पंडित कृष्ण दास पांडे, वेदाचार्य राकेश उरमलिया, रामावतार त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्रा, राजेश गर्ग, शिवकुमार अवस्थी सहित हजारों श्रद्धालु भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
